Sad shayri

1 - ए बादल आज इतना बरस कि,
जलते जख्मों को करार आ जाए,
प्यास बाक़ी न रहे और,
सूखे गुलशन में बहार आ जाए !!

2 - मेरी खामोशियों में भी फसाना ढूंढ लेती है,
बड़ी शातिर है ये दुनिया मजा लेने का कोई न कोई बहाना ढूंढ लेती है !!

3 - तेरे जाने के बाद कोई सहारा भी तो नहीं,
तुझे कभी तन्हाई में पुकारा भी तो नहीं,
तुझे हम आज भी चाहते हैं बहुत,
मगर फिर भी तू हमारा तो नहीं !!

4 - आपको बिना बात के ही रूठने की आदत है,
किसी अपने का साथ न पाने की आदत है,
आप हमेशा खुश रहो, मेरा क्या है दोस्तों,
मैं तो आईना हूं, मुझे तो टूटने की आदत है !!

5 - मोहब्बत ने हम पर ये इल्जाम लगाया है,
वफा कर के बेबफा का नाम आया है,
राहें अलग नहीं थी हमारी फिर भी,
हम ने अलग अलग मंजिल को पाया हैं!!

6 - खुद को भुला दिया रिश्ते निभाते-निभाते,
खुद को खो दिया अपनों को पाते पाते,
लोग कहते हैं कि दर्द बहुत हैं मेरे सीने में,
मगर हम हैं कि थक गए मुस्कुराते- मुस्कुराते !!

7 - सुहाना मौसम और हवा मे नमी होगी,
आंसुओ की बहती नदी होगी,
मिलना तो हम तब भी चाहेंगे आपसे,
जब आपके पास वक्त और हमारे पास सासों कि कमी होगी !!

8 - उनको अपने हाल का हिसाब क्या देते,
सवाल सारे गलत थे जवाब क्या देते,
वो तीन लफ्जों की हिफाजत ना कर सके,
उनके हाथ में जिंदगी की पूरी किताब क्या देते !!

Comments

Popular Posts