Love qutation
राधा ने श्रीकृष्ण जी से पूछा की,
प्यार का असली मतलब क्या होता है ?
उन्होंने हंसकर कहा की
जहाँ मतलब होता है,
वहाँ प्यार ही कहाँ होता है !!
____________________________________
इतना आसान नहीं होता जीवन का हर किरदार निभा पाना,
इन्सान को बिखरना पड़ता है रिश्तों को समेटने के लिए !!
____________________________________
काश मुझे भी कोई प्यार करे,
काश मुझे पर भी कोई ऐतबार करे,
निकलती हूं यही चाहत की तलाश मे,
काश प्यार की राहो मे मेरा भी कोई इंतेज़ार करे !!
____________________________________
उनको अपने हाल का हिसाब क्या देते,
सवाल सारे गलत थे जवाब क्या देते,
वो तीन लफ्जों की हिफाजत ना कर सके,
उनके हाथ में जिंदगी की पूरी किताब क्या देते !!
____________________________________
आज कल दुनिया में भला मुस्कराता कौन है,
जि़ंदगी की इस दौड़ में हंसता हंसाता कौन है,
तारों को ताकते गुज़र जाती हो रात जिनकी,
उनको क्या पता कि ख्वाबों में आता कौन है !!
____________________________________
मोहब्बत ने हम पर ये इल्जाम लगाया है,
वफा कर के बेबफा का नाम आया है,
राहें अलग नहीं थी हमारी फिर भी,
हम ने अलग अलग मंजिल को पाया हैं !!
____________________________________
उनके नखरे उठा पाना, गर मेरे बस में होता,
मैं तो उन्हीं का हो जाता, गर मेरे बस में होता,
उनकी आँखों में छप जाता मूरत बन कर मैं,
ख्वाबों में यूं ही घुस जाना, गर मेरे बस में होता !!
____________________________________
किसी ने अपना प्यार हम पे लुटाया था,
हंसते हुए कुछ पल हमारे साथ बिताया था,
हमारी आंखो में उनके लिए आंसू हैं तो क्या हुआ,
किसी के लिए जान देना भी तो उसी ने सिखाया था !!
____________________________________
मेरे कलम से लफ्ज खो गए शायद,
आज वो भी बेवफा हो गए शायद,
जब नींद खुली तो पलको में पानी था,
मेरे ख्वाब मुझ पर रो गए शायद !!
____________________________________
तेरे जाने के बाद कोई सहारा भी तो नहीं,
तुझे कभी तन्हाई में पुकारा भी तो नहीं,
तुझे हम आज भी चाहते हैं बहुत,
मगर फिर भी तू हमारा तो नहीं !!
____________________________________
उजड़ी हुई दुनिया को तू आबाद न कर,
बीते हुए लम्हों को तू याद न कर,
एक कैद परिंदे ने ये कहा हमसे,
मैं भुल चुका हूं उड़ना मुझे आजाद न कर !!
____________________________________
मेरी खामोशियों में भी फसाना ढूंढ लेती है,
बड़ी शातिर है ये दुनिया मजा लेने का कोई न कोई बहाना ढूंढ लेती है !!
____________________________________
अंजान है अंजान ही रहने दो,
किसी की यादों में पल-पल मरने दो,
क्यों बदनाम करते हो हमारा नाम ले कर,
अब तो इस नाम को बेनाम ही रहने दो !!
____________________________________
वो हमें भूल भी जायें तो कोई गम नहीं,
जाना उनका जान जाने से भी कम नहीं,
जाने कैसे ज़ख़्म दिए हैं उसने इस दिल को,
कि हर कोई कहता है कि इस दर्द की कोई मरहम नहीं!!
____________________________________
कलम से दिल की आवाज लिखता हूं,
गम-ए-जुदाई के अंदाजे बयां लिखता हूं,
रूकते नहीं आंखो से आंसू,
जब भी उसके याद में अलफाज लिखता हूं !!
____________________________________
जो नजर से गुजर जाया करते हैं,
वो सितारे अक्सर टूट जाया करते हैं,
कुछ लोग दर्द को बयां नहीं होने देते,
बस चुपचाप बिखर जाया करते हैं!!
____________________________________
रहने वालों से नहीं जाने वालों से पूछो कि जिंदगी क्या चीज होती है,
पाने वालों से नहीं खोने वालों से पूछो इज्जत क्या चीज होती है,
अरे जिसने दिल दिया है उससे नहीं जिसका दिल टूटा है, उससे पूछो कि मोहब्बत क्या चीज होती है !!
____________________________________
कहाँ आ के रुकने थे रास्ते कहाँ मोड़ था उसे भूल जा,
वो जो मिल गया उसे याद रख जो नहीं मिला उसे भूल जा,
वो तेरे नसीब की बारिशें किसी और छत पे बरस गई,
दिल-ए-मुंतज़िर मेरी बात सुन उसे भूल जा उसे भूल जा!!
____________________________________
आपको बिना बात के ही रूठने की आदत है,
किसी अपने का साथ न पाने की आदत है,
आप हमेशा खुश रहो, मेरा क्या है दोस्तों,
मैं तो आईना हूं, मुझे तो टूटने की आदत है !!
____________________________________
खुद को भुला दिया रिश्ते निभाते-निभाते,
खुद को खो दिया अपनों को पाते पाते,
लोग कहते हैं कि दर्द बहुत हैं मेरे सीने में,
मगर हम हैं कि थक गए मुस्कुराते- मुस्कुराते !!
____________________________________
तकलीफ और मोहोब्बत
दोनो ही इन्सान को आंसू देते है,
लेकिन फर्क सिर्फ इतना सा है की
तकलीफ कभी न कभी ख़त्म हो जाती है,
और मोहोब्बत कभी भी ख़त्म नहीं होती है !!
____________________________________
प्यार में लोग मजबूत इतने हो जाते है
की दुनिया से भी लड़ जाते है,
और कमजोर इतने हो जाते है की
एक इन्सान के बिना नहीं रह पाते है !!
Comments
Post a Comment