Best Hindi shayri
पानी को बर्फ में बदलने में थोड़ा सा वक्त लगता है !!
और ढले हुए सूरज को निकलने में थोड़ा सा वक्त लगता है !!
.
थोड़ा सा धीरज रखो थोड़ा सा और जोर लगाते रहो !!
किस्मत के जंग लगे दरवाजे को खुलने में थोड़ा सा वक्त लगता है !!
.
कुछ देर रुकने के बाद फिर से चल पड़ना ऐ मेरे दोस्त !!
हर ठोकर के बाद संभलने में थोड़ा सा वक्त लगता है !!
.
बिखरेगी फिर वही चमक तेरे वजूद से तू महसूस करना !!
टूटे हुए मन को संवरने में थोड़ा सा वक्त लगता है !!
.
जो तूने कहा की कर दिखायेगा रख यकीन !!
गरजे जब भी बादल तो बरसने में थोड़ा सा वक्त लगता है !!
.
HeaRtless...
_________________________________
अगर बनो सहारा तो बे सहारों के लिए,
अगर बनो किनारा तो बे किनारों के लिए,
जो जिये अपने लिए तो क्या जिये,
अगर जी सको तो जियो हजारों के लिए ।
HeaRtless.....
_________________________________
रिश्ता तो उस किताब की तरह होता है,जिसे लिखने में सालों लग जाते हैं,
लेकिन इस किताब के जलने में सिर्फ कुछ मिनट का हीं समय लगता है....
HeaRtless....
_________________________________
जिस तरह हमारे नाखून बड़े हो जाते हैं तो हम सिर्फ और सिर्फ अपने नाखून को ही काटते हैं अपनी उंगलियो को नही,
ठीक उसी तरह अगर कभी रिश्तो में दरार आ जाये तो सिर्फ और सिर्फ उस दरार को मिटाइये न की उस पूरे रिश्ते को !
HeaRtless.....
_________________________________
ये सब तो बस जीते जी के ही झगडे है,
कि यह तेरा है और यह मेरा है,
जब चले जाएगे इस दुनिया से,
तब न तो कुछ तेरा है और न ही कुछ मेरा है!
HeaRtless....
_________________________________
जो हमारी ख़ामोशियों से हमारी किसी भी तकलीफों का अंदाजा नहीं लगा सकता,
उनके सामने अपनी तकलीफ का इजहार करना सिर्फ और सिर्फ अपने शब्दों को ज़ाया करना है।
HeaRtless.....
_________________________________
जिन्दगी में अब अगर उछलेगे तो ऐसे कि सारे आसमान को छू लेंगे,
जिंदगी की गहराई में अगर डूबेंगे तो ऐसे डूबेंगे कि उसके सभी चमकते मोती खोज लेगें,
जिंदगी में अगर कभी फैलेगें तो ऐसे कि पूरी कायनात में समा जायेगें,
और अगर कभी सुकड़ेगें तो ऐसे कि हर किसी के दिल में समा जायेगें...
HeaRtless.......
_________________________________
सुंदरता हो या ना हो लेकिन सादगी जरूर होनी चाहिए,
खुशबू हो या न हो लेकिन महक जरूर होनी चाहिए!
रिश्ता हो या न हो लेकिन बंदगी जरूर होनी चाहिए!
मुलाकातें हो या न हो लेकिन बातें जरूर होनी चाहिए!
यूं तो आज कल उलझे हैं सभी अपनी-अपनी उलझनों में,
उलझनें कितनी भी हो लेकिन सुलझाने की कोशिश हमेशा जरूर होनी चाहिए!
HeaRtless......
Comments
Post a Comment